हरदोई, जनवरी 1 -- हरदोई। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को नगर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। रेस्टोरेंट, होटल, कार्यालय और कोचिंग संस्थानों में नए साल की तैयारियां जोरों पर रहीं। बुधवार को बड़ा चौराहा पर फूलों की दुकानें, केक और पेस्ट्री के स्टॉल सजे नजर आए। सिनेमा चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। नए साल पर गिफ्ट देने के लिए लोग गिफ्ट गैलरी में खरीदारी करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर पार्टी की तैयारियों में भी लोग जुटे रहे। कोचिंग संस्थानों में छात्रों ने भी नव वर्ष के उत्सव की तैयारियां कीं। बाजार में फुटपाथों पर जगह-जगह केक और पेस्ट्री के स्टाल लगे दिखे। अपने चाहने वालों को भेंट देने के लिए फूलों और बुके की भी कई वैरायटी उपलब्ध रहीं। फूल व्यापारी गोलू और छोटू ने बताया कि गुलाब की कलियां सभी रंगों में उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.