मिर्जापुर, जनवरी 29 -- मिर्जापुर। कहीं पानी के विवाद में तो श्रमिक की हत्या नहीं की गई। हत्या के बाद शव को जंगल में चादर में बांधकर शव को गड्ढे में दफन कर दिया गया। छह दिन पूर्व पड़ोसी ने पानी न देने पर धमकी दी थी। इसी बीच पांच दिन से लापता श्रमिक का शव मंगलवार को जंगल में मिला था। मामला ड्रमंडगंज के देवहट गांव का है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृत श्रमिक के पुत्र रवींद्र कुमार ने यह आरोप लगाया है। पुत्र ने बताया कि पिता 56 वर्षीय छोटकऊ कोल श्रमिक थे। इसके अलावा वें बंटाई पर खेती बारी करते थे। 22 जनवरी को खेत पर सिंचाई कर रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी ने उनसे अपने खेत में पानी भरने के लिए मांगा, लेकिन पिता ने मना कर दिया था, कहाकि अभी खेत में पानी भरना है। पानी न देने पर पड़ोसी ने पिता को देख लेने की धमकी दी थी। उसी दिन रात फसलों की रखवाली के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.