गोपालगंज, जून 17 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोमवार को शहर सहित जिले के पश्चिमी इलाकों में बारिश हुई। झमाझम बारिश ने जहां भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत दिलाई, वहीं किसानों के चेहरे भी खिले नजर आए। दूसरी ओर जिले के पूर्वी इलाके बरौली, बैकुंठपुर और सिधवलिया में उमस व गर्मी का दौर जारी रहा। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह में थावे और हथुआ में जोरदार बारिश हुई जबकि दोपहर करीब 12 बजे गोपालगंज शहर, हथुआ और फुलवरिया में झमाझम वर्षा से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। कटेया, पंचदेवरी, मांझा और कुचायकोट क्षेत्रों में हल्की फुहारें पड़ीं। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को वज्रपात और आंधी के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 18 से 20 जून के बीच अच्छी बारिश के आसार जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.