हाथरस, जनवरी 5 -- हाथरस। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. राजीव रॉय और डिप्टी सीएमओ डॉ. एमआई आलम द्वारा औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी आरती पर चिकित्साधिकारी गैर हाजिर मिले। सादाबाद क्षेत्र के गांव आरती स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के समय योगेश, फार्मासिस्ट, यशपाल वार्ड बॉय एवं श्रीमती अल्पना, स्टाफ नर्स उपस्थित मिले, जबकि डॉ विनीत कुमार सक्सेना, चिकित्साधिकारी अनुपस्थित मिले। अवगत कराया गया कि डॉ विनीत कुमार की आज इमरजेन्सी ड्यूटी है। निरीक्षण के समय तक चिकित्सालय में 02 मरीजों को दवा दी जा चुकी थी। चिकित्सालय में साफ-सफाई व्यवस्था सही पाई मिली। फार्मासिस्ट द्वारा बताया गया कि चिकित्सालय में 160 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। डेंगू, मलेरिया आदि की जांच हो रह...