बगहा, दिसम्बर 23 -- बैरिया । स्थानीय थाना क्षेत्र के दो जगह चोरी की घटना हुई है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। पाया जाता है मियांपुर में फैयाज अहमद खां के घर का ताला तोड़कर घर से कई सामान चोरी कर लिया गया है। चोरों ने घर के अंदर रखा बैटरी, इनवर्टर, स्टेबलाइजर समेत कई सामान चोरी कर लिया है। वही मच्छरगांवा में एक किराना दुकान का शटर काटकर लाखों सामान की संपत्ति चोरी कर लिया गया है। दुकानदार मधुसूदन कुमार नौतन थाना क्षेत्र के बलुआ का रहने वाला है। वह मच्छरगांवा में धर्म प्रसाद का मकान किराया पर लेकर खियाना दुकान खोले हुए हैं। पिछले दिन उस दुकान का शटर काट कर चोरों ने दुकान के अंदर रखा लाखों का किराना सामान समेत गल्ले में रखा नकद रुपया समेत एक मोबाइल चोरी हो गई है। उसने बताया कि सामने एक सीसीटीवी कैमरा लगा है।चोर...