मैनपुरी, मई 21 -- कहीं पराली जल रही है तो कहीं कूड़ा जलाया जा रहा है। आसमान से बरसती आग के बीच मैनपुरी का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। जनपद का एक्यूआई स्तर 200 को पार कर गया है जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। पराली और कूड़ा जलाने पर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। यदि कोई ऐसा करता है तो उस पर जुर्माना लगाने का कानून है मगर स्थानीय प्रशासन पराली और कूड़ा जलाने से नहीं रोक पा रहा है। जिलेभर के खेतों में गेहूं की पराली जलाई जा रही है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर किसान गेहूं की पराली जला रहे हैं। विभिन्न मार्गों पर निकलते समय खेतों में जलती हुई पराली नजर आती है और इससे उठने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। कृषि विभाग के लोगों का कहना है कि पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति कमजोर हो जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.