हाथरस, नवम्बर 26 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद के जलकल संस्थान में कनिष्ठ लिपिक पद पर स्थायी नियुक्ति किए जाने के विरोध में हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारी बुधवार को काम पर लौट आए। जिसके बाद दोपहर बाद में कूड़ा-कचरा उठ सका। लेकिन इसके बाद भी शहर के कई इलाकों में दोपहर बाद तक कूड़े-कचरे के ढेर लगे दिखाई दिए। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे पहले बुधवार की सुबह बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिषद में एकत्रित हुए। सफाई कर्मचारियों के पालिका परिषद में एकत्रित होने की सूचना पर एसडीएम सदर राजबहादुर और ईओ रोहित सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों द्वारा सफाई कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उनकी मांगों को गंभीरता के साथ सुना। अधिकारियों द्वारा सफाई कर्मचारियों को उनकी मांगों को लेकर उचित कार्रवाई आश्वासन दिया। इस ...