भभुआ, जनवरी 30 -- व्यवहार न्यायालय परिसर में गेट व अन्य स्थानों पर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच करते दिखे जवान पुराना कचहरी परिसर के मुख्य द्वार पर बरती जा रही थी सख्ती थैला, झोला, पॉलीथिन की जांच कर रहे थे अधिकारी व जवान 09 में 8 स्थलों पर अदालत की सुरक्षा में तैनात दिखी पुलिस (पटना का टास्क) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। बिहार में कुछ जिले की अदालतों को उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद कैमूर पुलिस ने कोर्ट की सुरक्षा टाइट कर दी है। हालांकि जिस गेट से लोगों को आवागमन कम दिख रहा था, वहां के पुलिसकर्मी आराम फरमाते दिखे। जबकि अन्य स्थलों पर सुरक्षा कर्मी सख्त दिखे। अदालत के पूरबी हिस्से गेट के अंदर प्रवेश करने पर तीन पुलिसकर्मी कुर्सी पर बैठे नजर आए। हालांकि यहां से लोगों का आवागमन कम था। यहां से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने प...