कौशाम्बी, मार्च 24 -- कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया गांव के समीप पांच दिन पहले रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में मिला शव सांई का पूरा निवासी अनुराधा का हो सकता है। वह शव मिलने के एक दिन पहले से ही लापता थी। उसकी मां ने दो लोगों के खिलाफ बेटी को अगवा करने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। अब हुलिया के आधार पर मां ने शव अनुराधा का ही होने का दावा किया है। असलियत जानने के लिए पुलिस ने डीएनए जांच को भेज दिया है। भरवारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक को 18 मार्च की रात कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के चालक ने बताया था कि नौढ़िया गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई है। अधीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमाम कोशिशों के बावजूद शिनाख्त नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लाश तीन टुकड़ों में कटी हुई थी। उधर, 72 घंटे बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.