महाराजगंज, फरवरी 19 -- श्यामदेउरवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मंगलपुर चौराहा पर मंगलवार की देर रात दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में युवक व उसका दोस्त घायल हो गया। इलाज के लिए दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भेजा गया। वहां दोनों का उपचार चल रहा है। इस मामले में श्यामदेउरवा पुलिस तहरीर के आधार पर तीन आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दी। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुमेरगढ़ निवासी इंद्रावती पत्नी स्व. टिकोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मंदीप अपने दोस्त मो. वारिस के साथ मंगलपुर चौराहे पर गया था। आरोप है कि कबाड़ी की दुकान के पास पवन गुप्ता, धनंजय सिंह व आशीष सिंह ने मंदीप के साथ गाली-गजौल किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.