कानपुर, फरवरी 13 -- चकेरी। एक निजी सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर ने अपने सहकर्मी पर कहासुनी होने पर मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया। मूल रूप से उमरी के गांव गुगुरा निवासी कुलदीप सिंह के अनुसार, वे एक सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं जो वर्तमान में रूमा स्थित एक कार शोरूम कंपनी में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को वह ड्यूटी पर थे। इस दौरान उनकी साथी कर्मी नीशू यादव से मामूली बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद कुलदीप रात को ड्यूटी से साथी कर्मी शिशुपाल के साथ अपने घर जा रहे थे तो आरोपित नीशू साथियों के साथ मिलकर उन्हें चकेरी फ्लाइओवर पर रोक लिया। इसके बाद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। फिर आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले क...