हापुड़, नवम्बर 29 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई और देखते ही देखते एक युवक ने पथराव कर एक गाड़ी को क्षतिगस्त कर दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला मजीदपुरा से एक बारात गई थी। देर शाम कुछ लोगों के बीच आपसी कहासुनी हो गई। इसी बीच एक युवक ने पथराव कर दिया। इससे एक कार के शीशे टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। किसी के कोई चोट नहीं आई। कार के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.