सहारनपुर, फरवरी 19 -- गांव दल्हेडी में कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक दंपति घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। गुरूवार को गांव दल्हेडी निवासी पोकेश पुत्र राकेश का पड़ोस के ही जोगेंद्र पुत्र मनवीर के साथ कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जोगेंद्र ने अपनी अपनी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। बचाव में आई पोकेश के पत्नी आरती को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.