वाराणसी, जनवरी 15 -- रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। भीटी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद एक पक्ष ने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। मामले में रामनगर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। राइफल भी जब्त कर ली है। विमलेश सिंह भीटी में मकान बनवाकर रह रहे हैं। पड़ोस में कमलेश यादव रहते हैं। कमलेश का पैतृक मकान है। पशु बांधने को लेकर दोनों में कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार रात 8.30 बजे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इसी बीच विमलेश सिंह ने लाइसेंसी राइफल से कमलेश यादव की तरफ चार राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष से लोग भी जुट गए। सूचना पर रामनगर पुलिस पहुंची। एक पक्ष से विमलेश सिंह, धनंजय दुबे, सन्नी सिंह, दूसरे पक्ष से कमलेश यादव, अजीत यादव, बच्चे लाल यादव को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.