आगरा, जून 8 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र के चंदवा पुख्ता गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ पर बने फांसी के फंदे पर लटका मिला है। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में युवक को मृत देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह चंदवा पुख्ता गांव के बाहर तालाब के निकट एक पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर महिलाएं विलाप कर रहीं थीं। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी चंदवा पुख्ता के रूप में हुई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई तीजनपाल ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र डीजे का काम करता था, शुक्रवार की रात्रि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.