नई दिल्ली, फरवरी 21 -- दिल्ली के शाहदरा इलाके में हुई एक हैरान करने वाली घटना में मुक्का लगने से 55 साल की उम्र वाले शख्स की मौत हो गई। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामूली बात पर शुरू हुए विवाद के बाद आरोपी युवक ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति को मुक्का मार दिया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वारदात मक्खी सराय इलाके में बुधवार को हुई थी। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम शादाब है, जिसकी उम्र 23 साल है। वारदात के तुरन्त बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दयाराम के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 55 वर्ष थी। पुलिस के मुताबिक वारदात से पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच जोरदार बहस हुई थी, इसी दौरान शादाब को भयानक गुस्सा आ गया और उसने दयाराम के चेहरे पर एक जोरदार मुक्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.