मुरादाबाद, फरवरी 21 -- थाना क्षेत्र के गांव हाथीपुर चित्तू में शनिवार की सुबह हुई कहासुनी के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी शमीम अहमद की गांव के ही युनूस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के कुछ ही देर बाद युनूस के बेटे नोमान और जीशान, सफदर के साथ शमीम के घर पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शमीम के सिर पर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.