मऊ, जनवरी 10 -- पूराघाट। हलधरपुर थाना क्षेत्र निवासी कल्पनाथ किसी कार्य से शुक्रवार की शाम को कोपागंज आया हुआ था। इसी दौरान वह कसारा मोड़ पर सब्जी खरीद रहा था। इस बीच सोनू सोनकर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते सोनू सोनकर अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई करने लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...