इटावा औरैया, जनवरी 29 -- बकेवर, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र में मामूली कहासुनी के दौरान एक युवक ने दूसरे के ऊपर समोसे की कढ़ाही में खौलता हुआ तेल डाल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कस्बा के लोहिया नगर मोहल्ला निवासी बीरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र धर्म सिंह मंगलवार देर शाम मोहल्ले में स्थित एक समोसे की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर मोहल्ले के ही एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी युवक आगबबूला हो गया और गुस्से में आकर समोसे की कढ़ाही में खौलता हुआ तेल धर्म सिंह के ऊपर डाल दिया। खौलता तेल गिरते ही धर्म सिंह की चीख-पुकार मचाने लगा। मौके पर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को संभाला। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.