गाजीपुर, फरवरी 5 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। क्षेत्र के रकसहा गांव में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों को सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रकसहा गांव में राजेश और पंकज के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और हाथ से हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। सिर में चोट लगने के कारण घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सकीय जांच कराई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस ने मामले को शांत कराने के साथ ही स्थिति को नियंत्रित क...