एटा, जनवरी 25 -- एटा, कहासुनी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिनमें जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष से लोग घायल हुए है। दोनों पक्ष की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली देहात के गांव बावसा निवासी सत्यम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को गांव के ही भानू से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद आरोपी ने साथियों संग मिलकर पीड़ित पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दूसरे पक्ष से भानू प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के सत्यम सहित पांच आरोपियों ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.