हाथरस, सितम्बर 14 -- हाथरस। जंक्शन क्षेत्र के गांव अनिरुद्रपुर में कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव अनिरुद्रपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र तोताराम की अपने पड़ौसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। अपने पिता को बचाने आए रविकुमार व मुनेश कुमार के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में घायल पिता-पुत्र अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.