बेगुसराय, फरवरी 4 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कहानीकार कला कौशल के कहानी-संग्रह 'बाबू जी' का भव्य लोकार्पण न्यू कॉलोनी, बाघा स्थित यमुना कृष्णा पुरम् में आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि व इंजीनियर कन्हाई पंडित ने की, जबकि संचालन पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने किया। लोकार्पण समारोह में साहित्यकार राजेंद्र राजन, विचारक डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा, प्रसिद्ध चिकित्सक एवं व्यंग्यकार डॉ. राम रेखा तथा नाट्यकर्मी डॉ. अनिल पतंग ने सामूहिक रूप से पुस्तक का विमोचन किया। 'बाबू जी' संग्रह में कुल 25 कहानियां शामिल हैं, जो 1994 से 2012 के बीच लिखी गईं और देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। लोकार्पण के बाद लेखक कला कौशल ने संग्रह से 'आत्मांत' शीर्षक कहानी का पाठ किया, जिस पर विद्वानों ने अपने विचार रखे। डॉ. भ...