काशीपुर, फरवरी 10 -- काशीपुर, संवाददाता। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 2-9 फरवरी तक चले विश्व पुस्तक मेले में आबकारी उपायुक्त बख्तावरुल हनीफ के कहानी संग्रह हिजाब वाली लड़की का विमोचन किया गया। दुर्गा कालोनी निवासी हनीफ गाजियाबाद में असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर रहे हैं। उनके कहानी संग्रह का विमोचन प्रकाशन के एमडी अशोक गुप्ता ने किया। हनीफ को किसान-अमृत सम्मान से पुरुस्कृत किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार आलोक यात्री, सुभाष अखिल, जोया खान आदि रहे। बख्तावरुल ने बताया कि संग्रह में ग्यारह कहानियां है। जो सामाजिक प्रथाओं, मानवीय भावनाओं व संवेदनाओं की अभिव्यक्ति है। फोटो 11 केएसपी 01 पी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में हिजाब वाली वाली लड़की कहानी संग्रह का विमोचन करते प्रकाशन के एमडी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.