नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- 80 के दशक की क्यूट बच्ची बेबी गुड्डू जब 3 साल की थीं तब फिल्मों में आईं। उन्होंने कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग की। अब वह चकाचौंध की दुनिया को छोड़कर दुबई में रहती हैं। बेबी गुड्डू का असली नाम शाहिंदा बेग है। वह अब दुबई में रहती हैं। शाहिंदा फ्लाइट स्टीवर्ड के तौर पर काम कर चुकी हैं और अब साइकोलॉजिस्ट हैं। शाहिंदा किसी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर नहीं हैं। 15 साल पहले कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने इस वर्चुअल दुनिया से खुद को अलग कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जितेंद्र, राजेश खन्ना और अमरीश पुरी से जुड़े कई मजेदार किस्से बताए।ऐसी हुई फिल्मों में एंट्री शाहिंदा का इंटरव्यू Coach Navi यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें बताईं। शाहिंदा ने बताया कि वह फिल्मों में किरण जुनेजा की वजह ...