नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने आतंकवाद से निपटने की सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों को नाकाफी बताया। इसके साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पुलवामा हमले में हमारे 40 जवान शहीद हुए थे। पर, आज तक उन्हें पता नहीं चला कि पाकिस्तान में कहां सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। कांग्रेस कार्यसमिति में पहलगाम और जाति जनगणना पर हुई चर्चा के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मीडिया से बात करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सरकार ने अभी तक जो कदम उठाए हैं उनसे कुछ नहीं होने वाला है। पानी बंद करना संभव नहीं है। पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे 40 जवान शहीद हुए थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.