लखनऊ, मई 15 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गोमती नदी की बिगड़ती स्थिति को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाया और सरकार पर अपनी जिम्मेदारी जनता पर डाल देने का आरोप लगाया। 'एक्स' पर एक अखबार की कतरन साझा करते हुए यादव ने भाजपा के शासन मॉडल और नदी की सफाई अभियान में जनता की भागीदारी के लिए मुख्यमंत्री के आह्वान का मजाक उड़ाया। अखबार की इस खबर में मुख्यमंत्री द्वारा एक महीने के भीतर गोमती की सफाई पर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यादव ने लिखा, 'जनता अब भाजपा की सफ़ाई का कार्यक्रम बना चुकी है, भाजपा की सफाई से सब कुछ अपने आप साफ़ हो जाएगा। जिस जनता के हाथ में मुख्यमंत्री जी जिम्मेदारी का टोकरा थमाकर अपने दायित्व से बचना चाहते हैं वही जनता सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.