बरेली, जनवरी 29 -- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान और यूजीसी की नई नियमावली के खिलाफ ठीक गठतंत्र दिवस पर इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को बरेली से लखनऊ भेज दिया गया है। इसके बाद भी विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन ने बुधवार दोपहर अलंकार के रवाना होने के बाद दावा किया कि वह स्वेच्छा से गए हैं। वहीं शाम करीब 7:30 बजे अलंकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से इशारा किया कि उनको जबरन भेजा गया है। उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर यह लिखा कि अनऑफिशियल जिला बदर, जल्द फिर मिलेंगे। इसके साथ ही फेसबुक पोस्ट के जरिए शासन प्रशासन को चेताया भी। उन्होंने लिखा- 'कहां-कहां आप मुझको जिला बदर करोगे.. जहां जाएंगे कारवां बढ़ता जाएगा।' हैशटैग यूजीसी रोलबैक लगाया। अलंकार ने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लिखा कि मैं बरेली छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.