लखनऊ, जनवरी 27 -- रहीमाबाद, संवाददाता। ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जिन्दौर की टीम ने कहला गांव को 67 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। जिन्दौर ने ओपनर रईस 33, मुदस्सिर 43, रानू 26 व मुजम्मिल के 16 रनों की बदौलत 12 ओवरों में 176 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। कहला की टीम 109 रनों पर सिमट गई। जिन्दौर की तरफ से मैन ऑफ द मैच रहे अरबाज ने तीन, दानिश ने तीन, रईस और मुजम्मिल ने एक-एक विकेट लिये। रईस को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार व मलिहाबाद सुरेंद्र कुमार भाटी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.