भागलपुर, जनवरी 2 -- कहलगांव , निज प्रतिनिधि कहलगांव नगर में स्टेट बैंक के निकट स्थित एक कपड़े की दुकान के सामने से अज्ञात चोर टोटो लेकर फरार हो गया है। टोटो चालक सह मालिक रसलपुर थाना क्षेत्र के खोजा धनौरा निवासी अखिलेश कुमार चौधरी ने टोटो चोरी की लिखित सूचना थाना में दी है। अखिलेश गांव से एक रोगी को लेकर यहां एक चिकित्सक के पास दिखाने लाया था। टोटो खड़ा कर रोगी को चिकित्सक के क्लीनिक में पहुंचा कर आया तो टोटो गायब था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...