भागलपुर, जुलाई 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़त से ग्रामीण हिस्से का बहियार जलमग्न हो गया है। कहलगांव की कुछ पंचायतों में निचले इलाके के घरों में पानी घुस गया है। खेतों में लगी मक्का एवं अन्य सब्जी आदि की फसल डूबने लगी है। प्रखंड के तौफिल गांव में महिलाएं गंगा मैया का पूजन करने लगी हैं। वे गीतों के माध्यम से गंगा से लौट जाने की गुहार लगा रही हैं। इन महिलाओं का नेतृत्व कर रही नीलम देवी ने बताया कि ग्रामीणों के साथ मिलकर गंगा तट पर बैठकर मां गंगा को मनाने का आस्था से भरा रास्ता चुना है। सुल्तानगंज में कल्याणपुर मोतीचक दियारा क्षेत्र के लोग सुरक्षित स्थान पर पलायन कर रहे हैं। गांव जाने वाला मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर नवटोलिया भी बाढ़ की चपेट में आने लगा है। विद्यालय के चारों तरफ गंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.