भागलपुर, मार्च 21 -- कहलगांव-भागलपुर एनएच 80 के निर्माण, स्कूली वाहनों के सड़क पर ही पार्किंग और वन-वे परिचालन की वजह से गुरुवार को कहलगांव शहर सहित पकड़तल्ला, आमापुर-त्रिमुहान तक सुबह में सात से नौ बजे तक दो घंटे तक भीषण सड़क जाम लगा रहा। जाम के कारण स्कूली वाहन समेत सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। सेंट जोसेफ स्कूल से कोवा पुल तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण की वजह से ही वन-वे परिचालन हो रहा है जिसके कारण भारी वाहनों के बेतरतीव परिचालन से भीषण जाम लगा रहा। भागलपुर से आ रहे बाइक चालक अमरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, राजीव कुमार आदि ने बताया कि त्रिमुहान से कहलगांव पहुंचने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। भारी वाहनों के परिचालन की वजह से कहलगांव शहर के अतिक्रमित सड़क पर दिनभर रुक-रुक कर जाम लगने का सिलसिला जारी रहा। कहलगांव श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.