भागलपुर, अक्टूबर 8 -- कहलगांव में गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। 24 घंटे में 36 सेंटीमीटर जलस्तर में वृद्धि हुई है। प्रति एक घंटे में एक सेंटीमीटर जलस्तर में वृद्धि हो रही है। कहलगांव में मंगलवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 30 मीटर 91 सेंटीमीटर है। जो गंगा चेतावनी लेवल से 82 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। वहीं खतरे के निशान से महज 18 सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर नीचे है। बुधवार तक खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने का अनुमान है। कोसी नदी के जल दबाव एवं कोसी बराज से जल छोड़ने के चलते ही जलस्तर में वृद्धि हो रही है। गंगा के साथ-साथ इससे जुड़ी सहायक नदियां के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है, जलस्तर में वृद्धि होने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.