भागलपुर, अक्टूबर 6 -- कहलगांव में गंगा के जलस्तर में पुनः धीमी गति से वृद्धि होने लगी है। कहलगांव में गंगा का जलस्तर चेतावनी लेवल से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। कोसी नदी के जल दबाव और बारिश के चलते ही गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 30 मीटर 29 सेंटीमीटर है। चार घंटे में एक सेंटीमीटर जलस्तर में वृद्धि हो रही है। कहलगांव में चेतावनी लेवल 30.09 मीटर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.