भागलपुर, जनवरी 8 -- निर्माणाधीन एनएच 80 पर एकतरफ सड़क ढलाई के कारण किए गए वन-वे परिचालन से गुरुवार की शाम कहलगांव नगर में करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। स्टेशन चौक से गांगुली स्कूल तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। जाम हाट रोड में रेलवे उल्टा पुल से लेकर सिंचाई विभाग के बजरंगबली चौक तक एवं काजीपुरा रोड तक फैल गया। हाट का दिन होने और ट्रक, हाईवा जैसे भारी वाहनों के लगातार परिचालन के कारण दिनभर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही। अनादीपुर इलाके में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंसे रहे, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...