भागलपुर, जनवरी 29 -- कहलगांव प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को एक बच्चा और एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से आग से झुलसकर घायल हो गयी। रसलपुर थाना क्षेत्र के सैतपुरा कुलकुलिया में सुबह अलाव तापने के दौरान अचानक कपड़े में आग लग जाने से 65 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने वृद्ध महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान कुर्सेला निवासी भोला मंडल की पत्नी भुटिया देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घायल महिला अपने बेटी के घर कुलकुलिया आयी थी। उसे बेहतर उपचार के लिए मायागंज रेफर किया गया। वहीं बुद्धुचक थाना क्षेत्र के एकडारा निवासी गोविंद साह का डेढ़ वर्षीय पुत्र बलराम कुमार भी गर्म पानी गिरने से जल गया। उसे भी मायागंज रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.