भागलपुर, सितम्बर 14 -- कहलगांव में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। कहलगांव-ओगरी पथ तीन जगहों पर जलमग्न हो चुका है। सरबदीपुर के ग्रामीण मदन मोहन सिंह ने कहा कि तीसरी बार यह सड़क जलमग्न हुआ है। अभी तो लोग किसी तरह आ-जा रहे हैं। ज्यादा पानी होने पर आवागमन बंद हो जाएगा। एनटीपीसी चांयटोला-धनौरा पथ दो जगह जलमग्न हो चुका है। तीन फीट पानी सड़क पर बह रहा है। वाहनों का परिचालन बंद हो गया है। तौफिल-अंठावन बीरबन्ना पथ तो पूरी तरह जलमग्न है। नंदगोला तौफिल पथ भी तौफिल गांव के पास जलमग्न हो चुका है। तौफिल अंठावन गांव में कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ का पानी तेजी से गांव में प्रवेश कर रहा है। भोलसर उच्च विद्यालय त्रिमुहान का परिसर जलमग्न हो चुका है। वैसे यहां पठन-पाठन प्रभावित नहीं है। पकड़तल्ला, आमापुर, त्रिमुहान, मार्कण्डेय टोला, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.