भागलपुर, फरवरी 21 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि : कहलगांव रेलवे स्टेशन एवं एकचारी रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार देर रात चोरों द्वारा रेलवे की सिग्नलिंग केबल चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के कारण शुक्रवार सुबह कुछ देर तक रेलखंड की सिग्नल व्यवस्था बाधित रही और ट्रेन संचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:00 बजे से संबंधित रेलखंड में सिग्नल फेल हो गया था। सूचना मिलने पर रेलवे के सिग्नल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान लगभग 70 मीटर सिग्नलिंग केबल काटकर चोरी किए जाने की पुष्टि हुई। रेलवे कर्मियों ने तत्काल वैकल्पिक केबल जोड़कर सिग्नल व्यवस्था को पुनः बहाल किया। घटना को गंभीर मानते हुए सिग्नल विभाग की ओर से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट कहलगांव में लिखित शिकायत दर...