भागलपुर, जनवरी 31 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। भागलपुर समेत बिहार के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राज्यभर के न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। इसी क्रम में कहलगांव अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में भी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अधिवक्ताओं सहित वादकारियों की हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। बिना जांच के किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। अनुमंडल व्यवहार न्यायालय चारों ओर से बाउंड्री से घिरा हुआ है तथा परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कोर्ट परिसर एवं न्यायाधीश आवास पर शिफ्टवार चार-चार होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। इस संबंध में कहलगांव बार काउंसिल के अध्यक्ष...