भागलपुर, फरवरी 13 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश ने विधानसभा में कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अनुमंडल अस्पताल बनने के बाद नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपेक्षित हो गया है, जहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व की सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने तथा जर्जर भवन का जीर्णोद्धार कराने की मांग की। इसके अलावा विधायक ने गोराडीह में जनहित को ध्यान में रखते हुए बस पड़ाव निर्माण कराने की आवश्यकता जताई। साथ ही धुआबे गांव निवासी रवि शंकर सिंह की कोरोना से मृत्यु के बाद भी परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि अब तक नहीं मिलने का मामला उठाते हुए शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.