बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- क्षेत्र के गांव कपसाई बलरामपुर में पशुओं में खुरपा का मुंह पका बीमारी फैल गई है। बीते 20 दिनों से यह बीमारी गांव में पशुओं पर कहर बरपा रही है। ग्रामीणों की माने तो अब तक 24 से ज्यादा पशुओं की मौत हो चुकी है और दर्जनों पशु इस बीमारी की चपेट में है। पशु चिकित्सा विभाग खानापूर्ति कर रहा है और ग्रामीणों पर टीकाकरण न कराने का आरोप लगाया है। गांव बलरामपुर के पशुपालक पाली सिंह, ब्रह्म सिंह, राजवीर सिंह, मामचंद, प्रेम राज, कलुआ आदि ने बताया कि बीते 20 दिनों से गांव के पशुओं में रहस्यमय बीमारी फैली हुई है। इस बीमारी की चपेट में आने के बाद पशुओं को ठंड से कंपकंपी लगती है और पठख खाने के बाद जमीन पर गिरकर मौत हो रही है। कुछ ग्रामीण इसे खुरपका मुंह पका तो कुछ इसे सर्रा की बीमारी बता रहे हैं। एक के बाद एक-एक करके दर्जनों किसानों ...