चंदौली, जनवरी 9 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीलहा तहसील होने के साथ ही वहां ब्लाक, सीओ कार्यालय से लेकर सीएचसी और बिजली सहित अन्य सरकारी और निजी कार्यालय संचालित होते हैं लेकिन अब तक एक भी वाहन पार्किंग का इंतजाम नहीं होने से सड़क पर वाहन खड़े होते हैं। जिससे जाम लगता है और परेशानी होती है। वहीं करोड़ों की लागत से चंदौली से सकलडीहा कस्बे से होते हुए सैदपुर तक हाइवे सड़क का निर्माण भी हो रहा है। पार्किंग के अभाव में हाइवे पर भी वाहन खड़ा करने से दिक्कत हो रही है। इससे वाहनों के चोरी होने का भय भी बना रहता है। स्थानीय दुकानदारों, वकीलों और वादकारियों ने पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से फोर लेन हाइवे का निर्माण हो रहा है। जिसके तहत सड़क और नाला का निर्माण किया जा...