संतकबीरनगर, अगस्त 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद नगरपालिका के विस्तारीकरण के बावजूद लोगों को गांव जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। हालत यह है कि कहीं पर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली तो कहीं पर आने-जाने के लिए पगडंडी सड़क से आना जाना पड़ रहा है। नगरपालिका में गांव को शामिल होने के बाद लोगों को यह उम्मीद हो गई थी कि अब तो हम लोगों को शहरी सुविधाएं मिलने लगेंगी, लेकिन सभी की आस अधूरी रह गई। खलीलाबाद को वर्ष 1963 में शासन ने नोटिफाइड एरिया व 1981 में नगर पालिका का दर्जा दिया था। वर्ष 1988 में करीब 7 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल तक नगर पालिका की सीमा का विस्तार किया गया था। सात राजस्व गांव शामिल करके 25 वार्ड बनाए गए थे। वर्ष 1997 में जिला मुख्यालय बना था। उसके बाद अक्तूबर 2020 में भी सीमा विस्तार किया गया था। इसकी जानकारी जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.