चंदौली, फरवरी 1 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास खंड के इटवां गांव के पट्टी मौजा में सौभाग्य योजना के तहत भी बिजली का इंतजाम नहीं हो सका। गांव के लोग आज भी अंधेरे और डिबरी युग में जीवन यापन करने का विवश है। ग्रामीणों का कहना है कि आज के इस डिजिटल युग में जहां सब काम ऑनलाइन हो रहा लेकिन बिजली का ही इंतजाम नहीं है। जिससे ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो रहे है। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के इतने साल बाद भी यहां न तो बिजली का कनेक्शन किया गया और न ही पोल लगाया गया। आने जाने के लिए ठीक से मार्ग भी नही है। इसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई। मगर जनप्रतिनिधि केवल वादा करके चले जाते है। फिर मामला ठंडा बस्ता में चला जाता है। इटवां गांव सभा के पट्टी मौजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.