हापुड़, फरवरी 15 -- कस्बे में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर लोगों को जाम की समस्या से सामना करना पड़ा। इस दौरान जाम लगने के कारण मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और एंबुलेंस को निकाल कर गंतव्य की ओर रवाना किया। कस्बे में अक्सर लोगों को जाम की समस्या से गुजरना पड़ता है। रविवार को कस्बे के प्रमुख चौराहे पर सुबह से वाहनों का जाम लग गया। इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर सड़कों पर चलते नजर आए। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि अक्सर यहां पर जाम की समस्या से गुजरना पड़ता है। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में कुछ भारी वाहन चालक संकरे रास्तों में आ जाते हैं। जिससे स्थिति ओर भी ज्यादा भयानक हो जाती है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण भी जाम लगने का मुख्य कारण है। पूर्व में पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.