लखनऊ, फरवरी 9 -- मोहनलालगंज। संवाददाता बीते तीन-चार दिनों से मोहनलालगंज कस्बे से गुजरने वाले वाहनों को काफी समय लग रहा है। जाम के हालात के चलते कस्बे से गुजरने वाले वाहन रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर हो रहे हैं। शाम होते ही समस्या बढ़ जाती है। कस्बे में लगने वाले जाम से निपटने के लिए मोहनलालगंज पुलिस ने कुछ दिन पहले कानपुर जाने वाले रास्ते को बैरीकेडिंग कर बंद कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी जाम की समस्या से लोगों को समाधान नहीं मिल पा रहा है। सोमवार दोपहर को भी जाम की समस्या बनी रही। कुछ लोगों ने जाम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद भी पार्किंग के लिए जगह का चयन न होने से समस्या बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...