बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- फतेहपुर। नगर की ऐतिहासिक राजगद्दी शोभायात्रा शुक्रवार रात श्रद्धा व उत्साह के साथ धूमधाम से निकाली गई। इसमें भागीदारी निभाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में धार्मिकता व राष्ट्रप्रेम का अनूठा संगम देखते बन रहा था। नगर भ्रमण कर शोभायात्रा भरत मिलाप स्थल पहुंची। जहां प्रभु राम व भरत के बीच हुए भावुक संवादों ने सभी को भाव विभोर कर दिया। फतेहपुर में परम्परागत ढंग से रावण वध के अगले दिन राजगद्दी शोभायात्रा का भव्य आयोजन हुआ। संगत धर्म स्थल में धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। मोहक रोशनी व फूलों से सजे रथ पर भगवान राम, मां सीता व लक्ष्मण जी के स्वरूप विराजमान किए गए थे। रथ के आगे हनुमान जी का विमान था। शोभायात्रा में भजन की धुन पर युवाओं की टोलियां झूमती रही। रास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.