शामली, मार्च 20 -- कुत्तों के आतंक से कस्बे के साथ-साथ गांव के लोग भी खौफ में जी रहे हैं। एक दिन में दो से अधिक लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबिज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। कुत्तों की बढ़ती आबादी से कस्बे से लेकर गांव तक के लोग दहशत में जी रहे हैं। 20 से 30 कुत्ते झुंड बनाकर कस्बे में घूम रहे हैं जो मौका देखते ही लोगों पर हमला कर रहे हैं। इनके आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिंझाना पर कस्बा व देहात से प्रतिदिन एंटी रेबिज लगवाने के लिए कुत्तों के हमलों से घायल होकर पहुंच रहे हैं। बुधवार को कस्बा निवासी गुड्डू पर मोहल्ले के आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमे गुड्डू बुरी तरह घायल हो गया। कस्बा व देहात में कुत्तों के आतंक से लोग खौफ में जी रहे हैं। कस्बे के लोगों में बिलाल सैफी, इसरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.