रुडकी, दिसम्बर 16 -- नगर पंचायत लंढौरा में आधार कार्ड सेंटर न होने से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद अजीत पटेल ने खानपुर विधायक उमेश कुमार को पत्र देकर इस समस्या के निराकरण की मांग की है। विधायक ने तत्काल जिलाधिकारी को पत्र के संबंध में अवगत कराया है। लंढौरा में आधार कार्ड अपडेट व नए आधार कार्ड बनाने का कोई सेंटर नहीं है। कस्बेवासियों को मंगलौर, नारसन, रुड़की व अन्य जगहों पर आधार कार्ड सही कराने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है इसके लिए कई चक्कर लगाने के बाद भी आधार कार्ड सही नहीं हो रहे हैं। सरकार ने राशन कार्ड की केवाईसी में आधार कार्ड का होना अनिवार्य किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...