बाराबंकी, मई 31 -- देवा शरीफ। देवा में कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को महिला और एक बच्चे को आवारा कुत्तों ने काट लिया। फार्मासिस्ट रामकृपाल ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में एंटीरैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए करीब दो दर्जन अधिक लोग आए। सभी पीड़ितों को सुई लगाई गई। बीते महीने से अब तक करीब 1500 लोगों को सुई लगाई गई है। देवा कस्बे में वहीद को बंदर ने काट लिया। बंदरों और कुत्तों के हमले से कस्बे के लोग भयभीत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...